Search

 
 
 

चंदवा : मुहर्रम पर तिलैयाटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 
चंदवा प्रखंड आपसी भाईचारे की मिसाल : मोजम्मिल बेहतर खेल दिखाने वालों को किया गया पुरस्कृत Chandwa : मुहर्रम के अवसर पर मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के द्वारा तिलैयाटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मेहमान टीमों के द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुबारक आलम ने की जबकि संचालन इरशाद मुन्ना ने किया. हिरही (लोहरदगा) टीम के खिलाड़ियों ने तिरंगा फहरा कर खेल की शुरुआत की. मौके पर समाजसेवी मो. मोजम्मिल, मोफिल खान, संजय दुबे, सुनील गिरी मौजूद थे. खेल को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/the-congress-state-president-filled-the-leaders-workers-of-palamu-division-with-enthusiasm-assigned-the-task/">पलामू

प्रमंडल के नेताओं-कार्यकर्ताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश, सौंपा टास्क

“एक-दूसरे धर्म का सम्मान कर ही नेक इंसान बन सकते हैं”

मौके पर हिरही, कुर्बान क्लब कुर्से व तिगरा समेत तिलैयाटांड़ की टीम ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. इस दौरान या अली या हुसैन हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे भी लगाये जा रहे थे. मौके पर मो मोजम्मिल ने कहा कि हम सबों को हसन हुसैन की शहादत से सीख लेने की जरूरत है कि किस तरह से उन्होंने इस्लाम की खातिर अपने जान को कुर्बान कर दिया था. एक दूसरे के धर्म का सम्मान कर ही हम सभी नेक इंसान बन सकते हैं. चंदवा प्रखंड आपसी भाई चारे की मिसाल है. इसे भी पढ़ें :ईडी">https://lagatar.in/eds-big-action-lalu-familys-property-worth-6-crores-attached/">ईडी

की बड़ी कार्रवाई, लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर मौलाना रिजवान दानिश नदवी, हाजी तौफीक, हाजी शकील, नौशाद आलम, मो. सरफ़राज़, आशीष कुमार, मो. अमानुल्लाह, मोनू अंसारी, मो. मुस्ताक, गुड्डू खान, मो अरशद, आसिफ, मो. सोनू, मोनाजिर, मोनू, मो, नसीम समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही