Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : बंद स्कूल को खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना

Chandwa: चंदवा में स्कूली बच्चों ने बंद स्कूल को खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया. कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय को खोलने की मांग छात्र पहले भी कर चुके हैं. दरअसल प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ़ को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बृंदा में विलय कर दिया गया है. जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है. स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों को बृंदा स्कूल जाना होता है. वहीं कई बच्चे स्कूल दूर होने की वजह से स्कूल नहीं जाते. बच्चे विद्यालय खुलवाने के लिए धरना दे रहे हैं. जिसकी जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनके साथ धरने में शामिल हुए. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चे धरने पर बैठ हैं. इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि गांव में स्कूल होते हुए उन्हें दूसरे गांव के स्कूल में जाकर पढ़ना होता है. जिससे काफी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें: तिसरी">https://lagatar.in/third-woman-seriously-injured-in-road-accident/">तिसरी

: सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल

धरना में ये रहे मौजूद

पूनम कुमारी, नितू कुमारी, संध्या कुमारी, राजकुमार उरांव, सोनू उरांव, मोनू उरांव , पवन लोहरा, उपेन्द्र लोहरा, विभाकर उरांव, लक्की लोहरा, नितेश उरांव, अक्षय लोहरा, सूरज लोहरा, अभिमन्यु उरांव, अकाश उरांव, रितेश लोहरा, संध्या कुमारी, नेहा कुमारी, सोनाली कुमारी, विक्रांत कुमार, ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, ग्रामीण बनारसी साव, बैजनाथ ठाकुर, सकिंदर ठाकुर, तेजकुमार पन्ना, अनोद उरांव, गीता देवी, बीरवा देवी, सीतामनी देवी, सलमी देवी, सीता देवी, रुबी देवी, सुनीता देवी मौजूद रही. इसे भी पढ़ें:-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-old-man-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-near-jagannathpur/">घाटशिला

: जगन्नाथपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही