Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : रैयतों ने सड़क निर्माण का किया विरोध

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चिरो गांव में बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का रैयतों ने विरोध किया. रैयतों का कहना है कि हमारे पूर्वज की जमीन के बीच से रास्ता बनाया जा रहा है. यह जमीन हमलोगों का खतियानी जमीन है. इधर ठेकेदार का कहना है कि मैं कोई नया सड़क नहीं बना रहा हूं. पूर्व में बने सड़क का रिपेयरिंग का काम है उसी को मैं करवा रहा हूं.

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, काम में पाई कई खामियाँ

रैयतों के आग्रह जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का दौरा किया. काम में मिट्टी युक्त बालू और बिना भेवरेटर के ढलाई देख जनप्रतिनिधि नाराज हो गये. उन्होंने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को सूचित करते हुए काम में सुधार लाने की बात कही. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू उंराव, मुखिया ललिता देवी, पंसस बोदा सुशीला टोपनो समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– कार">https://lagatar.in/7-news-of-ramgarh-district-including-sensation-due-to-car-fire/">कार

में आग लगने से सनसनी समेत रामगढ़ जिले की 7 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही