Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : जमीन नापी कराने आये भू-माफिया को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कहा- जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

 Chandwa : बोदा पंचायत के लुकुइया गांव के लोगों ने एकजुट होकर भू-माफिया को खदेड़ दिया. दरअसल रविवार को बोदा पंचायत के लुकुइया गांव में भू-माफिया गैर मजरूआ जमीन पर अपना दावा जताने का प्रयास कर रहे थे. जमीन बेचने के उद्देश्य से जमीन की नापी करने का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया. ग्रामीणों ने भू-माफिया को वहां से खदेड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पुरखे वर्षो से इस जमीन पर विभिन्न तरह के पारंपरिक कार्य करते आ रहे हैं. वर्तमान में इस जमीन पर जमीन दलालों और माफियाओं की नजर लगी हुई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-government-cannot-force-biometric-attendance-on-personal-smartphone-kunal/">चांडिल

: पर्सनल स्मार्टफोन पर बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए बाध्य नहीं कर सकती सरकार – कुणाल

प्रशासन से सहयोग की अपील

जमीन को बचाने के लिए पाहन बिगन उरांव ने पारंपरिक पूजा अर्चना करते हुए कहा कि यहां शादी-विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. यह हम लोगों के पुरखों का धरोहर है. अपने धरोहर को लूटने नहीं देंगे. इसे बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे. प्रशासन से भी आग्रह करते हैं इसको बचाने में ग्रामीणों की मदद करें. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-got-big-success-naxalite-kajesh-ganjhu-with-reward-of-2-lakhs-arrested/">लातेहार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का इनामी नक्सली काजेश गंझू गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही