Search

चंदवा: मंदिर में चोरी, चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया मौन प्रदर्शन

Chandwa: चंदवा प्रखंड के विख्यात नगर भगवती मंदिर परिसर से कुछ दिनों पहले चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली थी. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी को लेकर मौन प्रदर्शन किया. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने घटना के उद्धभेदन की मांग को लेकर मौन प्रदर्शन किया. प्रदर्शन स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार से निकलकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए थाना परिसर पहुंची. इस दौरान ग्रामीण हाथों में बैनर पोस्टर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इस दौरान प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह मंदिर चंदवा ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोगों के लिये भी आस्था का केंद्र हैं. ऐसे में जल्द से जल्द उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ेंHC">https://lagatar.in/hc-directs-jac-and-mandar-college-said-issue-admit-card-students-50-thousand-fine-on-college/">HC

का JAC और मांडर कॉलेज को निर्देश, कहा – छात्रों को जारी करें एडमिट कार्ड, कॉलेज पर 50 हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp