Search

 
 
 

चंदवा : जनसाहस संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 
Chandwa : जनसाहस संस्था ने चंदवा के होटल मन्नत इन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. आवासीय जिलास्तर कम्युनिटी वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. कार्यक्रम में शामिल कम्युनिटी वॉलंटियर्स समुदाय में रहकर जागरूक करने का काम करते हैं. प्रशिक्षण में सुरक्षित पलायन, बंधुवा मजदूरी, बाल श्रम, वर्कर प्रोटेक्शन, मौलिक अधिकार, ग्राम सभा का महत्व और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें:सीयूजे">https://lagatar.in/cujs-priyankas-selection-in-ccl/">सीयूजे

की प्रियंका का सीसीएल में चयन

हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी गई जानकारी

BOCW कार्ड, मनरेगा योजना, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि योजनाओं के साथ संस्था द्वारा संचालित मजदूरों के लिए मजदूर हेल्पलाइन नम्बर 18002000211 और महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन नम्बर 180030002852 के बारे में जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में संस्था से सीनियर राज्य समन्वयक स्वेता गुड़िया, एम इ एल कॉर्डीनेटर वसुधा , जिला समन्वयक अमित बाड़ा, श्रमिक मित्र लालदेव, एफओ शुभम रंजीत, जेएसएफ अवध के साथ लातेहार एमआरसी की पूरी टीम उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें:सर्वेः">https://lagatar.in/survey-73-percent-youth-of-jharkhand-are-in-favor-of-pre-2016-niyojan-niti/">सर्वेः

झारखंड के 73 प्रतिशत युवा 2016 के पहले वाली नियोजन नीति के पक्ष में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही