Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: मणिपुर घटना के खिलाफ PM मोदी का आदिवासियों ने किया पुतला दहन

Advertisement
Advertisement
Chandwa: चंदवा प्रखंड अंतर्गत कामता पंचायत के चटुवाग में मणिपुर की घटना को लेकर आदिवासियों में जबरदस्त गुस्सा है. ग्रामीणों ने झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले पीएम मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान सभी ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मणिपुर की घटना का विरोध किया. साथ ही कहा कि आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर पूरे समाज में घुमाया जा रहा है, उनकी बेइज्जती की जा रही है यह काफी निंदनीय है. बीजेपी की सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साध लेती है, चाहे वो मणिपुर का मामला हो या फिर महिला पहलवानों का. इनका बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा एक धोखा है.

ये रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-355.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर अनिल मुंडा, बुधराम बारला, बेने मुंडा, दसवा परहैया, सनीका मुंडा, एतवा मुंडा, बोने मुंडा, गबरेल बरजो, जगवा परहैया, दुखन परहैया, गेंदा मुंडा समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-53072-dhoti-lungi-and-saree-will-distributed-among-26629-beneficiaries/">चाकुलिया

: 26,629 लाभुकों के बीच होगा 53,072 धोती, लुंगी और साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही