Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : प्रेम प्रसंग में दो युवक और एक युवती की मौत

Chandwa : प्रेम प्रसंग में दो युवक और एक युवती की मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत के टोला शीतटांड़ का है. मृतक युवक सुनील कुमार गंझू और जयपाल गंझू दोनों आपस में सगा भाई थे. मृतक युवकों की मां ने बताया कि सुनील कुमार गंझू को नावाटोली की लड़की रीना कुमारी से प्यार था. प्यार के परवान चढ़ने पर सुनील ने रीना को अपने घर लाकर रखा था. उस लड़की से उसका छोटा भाई जयपाल गंझू अक्सर हंसी-मजाक किया करता था. यह हंसी-मजाक सुनील गंझू को नागवार गुजरता था. इस बात को लेकर अक्सर दोनो भाइयों में झगड़ा भी हुआ करता था. मां के अनुसार जयपाल गंझू ने मंगलवार की रात को ही घर के पीछे बैर के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली. बिना पुलिस को सूचना दिये उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :अरविंद">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-reached-ranchi-will-meet-cm-hemant-tomorrow/">अरविंद

केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात

जयपाल गंझू की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई

इस घटना से सुनील गूंझू और रीना डर गये और गुरुवार अहले सुबह दोनों का शव फांसी पर झूलते देखा गया. जयपाल गंझू की मौत की घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और मृतक के शरीर को दफना दिया गया था. इधर सुनील और रीना की मौत की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाया. उसके बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-over-land-dispute-in-manitand-3-in-custody/">धनबाद

: मनईटंड में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 3 हिरासत में

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस बाबत थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पति पत्नी का मामला था. शव को पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सौंप दिया गया है. उसी घर में एक और मौत की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही