Search

 
 
 

चंदवा : अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की

 
Latehar/Chandwa :  जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित जमुआरी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान प्रद्युमन यादव के रूप में हुई है. यह घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. लोगों ने घटना की जानकारी चंदवा थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक को अस्पताल ले गयी. जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा. (पढ़ें, ‘डुमरी’">https://lagatar.in/dumri-by-election-became-a-question-of-prestige-for-cm-hemant/">‘डुमरी’

सीएम हेमंत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न)

घर के बाहर ही अपराधियों ने प्रद्युमन यादव को मारी गोली

मृतक के पिता सहगु यादव ने बताया कि प्रद्युमन यादव घर के बाहर मोबाइल से बात कर रहा था. उसकी पत्नी भी उसके साथ गयी. हालांकि वह थोड़ी देर बाद अंदर आ गयी. इसी बीच दो अज्ञात अपराधी आये और गोली मारकर वहां से पैदल ही भाग गये. गोली चलने की आवाज सुनने पर बाहर जाकर देखा तो प्रद्युमन घायल अवस्था में जमीन पर गिरा मिला. प्रद्युमन यादव ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता थ. उसने अपने पीछे पत्नी, आठ साल का बेटा और चार साल की बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : 69th">https://lagatar.in/69th-national-film-awards-best-actress-to-alia-kriti-and-best-actor-to-allu-arjun/">69th

 National Film Awards : आलिया-कृति को बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लु अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, सरदार उधम ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही