Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: अज्ञात लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाया ताला

Chandwa: प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत गुरी टांंड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे पर अज्ञात लोगों ने ताला लगा दिया. और चेतावनी देते हुए लिखा कि ताला खोलने से पहले गांव वालों से मिल ले. अज्ञात लोगों की मनमानी से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बच्चों को मिलने वाला पोषाहार भी उन्हें नहीं मिल पाया. केंद्र का संचालन करने वाली सेविका यशोदा कुमारी ने बताया कि रोज की तरह अपना काम कर, मैं घर चली गई थी. शनिवार को जब यहां पहुंची तो मैंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है और लिखा है, ताला खोलने से पहले गांव वालों से मिल कर दरवाजा खोलें. आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा विनायक ने बताया कि केंद्र में सेविका नई है, इसलिए गांव वालों ने नाराज होकर केंद्र में ताला लगा दिया है. मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों को दे दी गई है. उनकी ओर से जल्द कोई रास्ता निकालने का आश्वासन मिला है. इसे भी पढ़ें: गोपालगंज:">https://lagatar.in/gopalganj-prashant-kishore-again-taunted-nitish-kumars-solution-journey/">गोपालगंज:

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर फिर कसा तंज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही