Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : जल जीवन मिशन योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ

Advertisement
Advertisement
पानी के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया को सौंपा पत्र Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के मालहन पंचायत के लोहरसी गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है. लोहरसी बहेराटोली के ग्रामीण अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं. बहेराटोला में पूरी गर्मी बीत जाने के बाद भी एक चापाकल नहीं लग पाया. आबादी की बात की जाए तो टोले में करीब 15 सौ से 2000 के बीच आबादी है. स्थानीय मुखिया जतरु कुमार मुंडा ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है. बरसात में पानी को लेकर और भी परेशानी होगी. क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं, जहां आज भी शुद्ध जल नहीं मिल रहा है. बहराटोली, मुडादोहर, तेतरगढ़ा और देवनादिया समेत कई टोले ऐसे हैं, जहां के लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं है. ग्रामीणों ने पेयजल विभाग चंदवा के नाम स्थानीय मुखिया जतरू कुमार मुंडा को विभागीय पत्र सौंपा है. जिसपर श्री मुंडा ने कहा कि ग्रामीणों को समस्या से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराऊंगा और बहुत जल्द सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल नल योजना कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर डीसी से पीएचईडी के पदाधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत की शिकायत करेंगे. मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही