Search

 
 
 

चंदवा : हाथी के हमले में महिला की मौत, 11 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 
मौके पर मृतका के पति को दी गयी सहायता राशि Chandwa : रविवार देर रात 12 बजे हाथियों का एक झुंड चकला पंचायत के अरंडिया टांड़ आ धमका. हाथियों के गांव में आने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. रामदेव टाना भगत अपने परिवार के साथ सो रहा था, उसी वक्त हाथियों ने घर के दीवार को तोड़ने लगा. आवाज सुनकर सभी घर छोड़कर भागने लगे. इसी भागने के क्रम में एतवरिया टाना भगत, उम्र लगभग 50-55 वर्ष हाथियों की चपेट में आ गई. हाथियों ने कुचल कर महिला को मार दिया. साथ ही तीन चार घरों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया. जयराम टाना भगत के घर को ज्यादा नुकसान पहुंचा. इसके बाद घर में रखे चावल और अन्य अनाज को हाथियों ने खा लिया. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-87-lakh-5-thousand-400-rupees-were-allocated-to-health-department-for-expenditure/">रांची:

स्वास्थ्य विभाग को व्यय के लिए 87 लाख 5 हजार 400 रुपए अतिरिक्त आवंटित हुआ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/28rc_m_67_28082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वन विभाग के रवैये से ग्रामीण आक्रोशित

ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर भारी आक्रोश है. ग्रामीण शव को उठने नहीं दे रहे थे. घटना के लगभग 11 घंटा गुजरने पर 10:45 बजे दिन में चंदवा वन क्षेत्र के रेंजर राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. गांव में 70 सोलर लाइट, 170 हाई बीम टार्च और मशाल के साथ स्थानीय युवकों को हाथी भगाने के कार्य में रखने की बात पर सहमति बनी. मृतका के पति रामदेव टाना भगत को रेंजर राकेश कुमार ने तत्काल सहायता के रूप में चालीस हजार नगद दिया. शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद देने को कही गयी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी समय पर फोन रिसीव नहीं करते हैं. जानकारी के बावजूद समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचते हैं. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-step-motherly-treatment-of-wrestling-players-in-the-district-dharamveer/">बोकारो

: जिले में कुश्ती के खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार- धर्मवीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही