Search

 
 
 

चंदवा : वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत

 
Chandwa  :  कामता पंचायत के भुषाढ़ गांव में सोमवार दोपहर में हुई वज्रपात की घटना में एक छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान भुषाढ़ निवासी प्रभात लकड़ा के 14 वर्षीय पुत्र कमल लकड़ा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक चंदवा थाना क्षेत्र के ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय के 7 वीं कक्षा का छात्र था. मिली जानकारी के अनुसार बालक अपने छोटे भाई के साथ गांव के ही समीप नदी किनारे अपने जानवरों को चरा रहा था तभी अचानक तेज बारिश होने लगी. छोटा भाई तो कुछ जानवर लेकर घर की तरफ चला गया लेकिन मृतक बालक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया तभी वहां पर वज्रपात की घटना घटित हुई जिसकी चपेट में आकर बालक बुरी तरह से घायल हो गया. आननफानन में परिजन उसे अपने साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कामता पंसस, कांग्रेस के नेता के साथ समाजसेवी मो. मोजम्मिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hindi-could-not-become-the-national-language-due-to-opposition-from-some-states-dr-saroj/">धनबाद

: कुछ राज्यों के विरोध के चलते राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई हिंदी- डॉ. सरोज  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही