Search

 
 
 

चंदवा : अचीवर एकेडमिक ने मनाया शिक्षक दिवस

 
Chandwa : राजकीयकृत मवि चंदवा के प्रांगण में अचीवर एकेडमिक संस्था के द्वारा प्रखण्ड के सहायक अध्यापकों को आकलन एवं JTET की तैयारी पिछले कुछ माह से करा रही है जिससे कि अधिक से अधिक प्रखण्ड के सहायक अध्यापक JTET में सफल हो कर प्रखण्ड का नाम रौशन कर अपना भविष्य उज्जवल बना सके. अचीवर एकेडमिक द्वारा यह एक सराहनीय पहल है. एकेडमी द्वारा जेटेट की तैयारी के लिए सभी विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षकों द्वारा तैयारी करायी जा रही है, जिसका बीच-बीच में अभ्यास भी कराया जाता रहा है. शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले क्लास कर रहे सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को शिक्षक प्रेरणा सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. NHRCCB के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार के दिशा निर्देश पर सहायक अध्यापकों को मानव अधिकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया है. इस मौके पर NHRCCB के प्रदेश सचिव रमीज राजा, प्रदेश संयुक्त सचिव निशांत कुमार एवं प्रखंड के सहायक अध्यापक संघ पारा शिक्षक के प्रखण्ड अध्यक्ष बेलाल अहमद, रविन्द्र राम, फिरोज अंसारी, सामु उरांव, अक्षय लाल सिंह, आनंद राम, महंगू उरांव, उमेश उरांव, सुमित्रा कुमारी, ज्योति सिंह, नीलू कुमारी, सीमा कुमारी, आश्रिता मिंज, रीता कुमारी, सूर्यमणि कुजूर, जोया कुमारी, अणिमा दांगवार, पूर्णिमा कुमारी, स्वस्ति कुमारी, प्रमिला मिंज, विमला कुमारी, सुशीला कुमारी, राजमणि कुमारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-from-east-singhbhum-attended-congress-rally-in-delhi/">जमशेदपुर

: दिल्ली में कांग्रेस की रैली में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेसी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही