Search

 
 
 

चंदवा : आनंदमार्गियों ने गरीबों के बीच अंगवस्त्र का किया वितरण

 
Chandwa : अमझरिया डाक बांग्ला में आनंदमार्गियों का बाबा नाम केवलम कीर्तन स्थल पर अनुयायियों द्वारा आसपास के लगभग पांच गांव के गरीब असहाय महिलाओं के बीच करमा पूजा के अवसर पर अंगवस्त्र का वितरण किया गया. वहीं कीर्तन धाम पर आए सभी  लोगों को बाबा नाम केवलम की ओर से भोजन भी करवाया गया. इसके साथ ही आचार्य अनिद्रा नंद अवधूत ने बताया कि अगले माह  हमलोगों के द्वारा अमझरिया डाक बांग्ला में तीन दिवसीय कीर्तन होना है उसको लेकर भी बैठक की गई. कीर्तन में देश तथा विदेश से भी कई लोग उपस्थित होते हैं. संस्था की शाखा विदेशों में भी है. यहां हर वर्ष कीर्तन का आयोजन होता है. विदेशों से भी लोग यहां आना जाना करते हैं. कार्यक्रम के इस अवसर पर आचार्य सविता नंद अवधूत, जगदानंद अवधूत, बालेश्वर गंजू, जगरनाथ जी, सुरेश दादा शिवप्रसाद दादा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/dumka-sit-formed-in-tribal-minor-girl-murder-case-sp/">आदित्यपुर

: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने जीआरपी को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही