Search

 
 
 

चंदवा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 
भुसाड़ गांव कोलजरी जंगल में सखुआ पेड़ से लटका हुआ था शव Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र स्थित भुसाड़ गांव के कोलजरी जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला. आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया. मृतक के पार्थिव शरीर पर चोट के कई निशान हैं. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी बब्लू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. युवक के बारे में ग्रामीणों ने अनभिज्ञता जाहिर की. शव सखुआ के पेड़ से करीब 16-17 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था. चंदवा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान बताने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-demands-president-draupadi-murmu-to-build-an-airport-in-chakulia/">चाकुलिया

: पद्मश्री जमुना टुडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही