Search

 
 
 

चंदवा: हाथियों ने ली वृद्ध की जान, कई घरों को तोड़ा, अनाज भी किया चट

 
Chandwa: लातेहार जिला के चंदवा में डूमारो पंचायत के करंजियाटांड़ में हाथियों का उत्पात देखने को मिला. जहां हाथियों के झुंड ने एक वृद्ध की जान ले ली. साथ ही कई घरों को तोड़ कर घर में रखे अनाज को चट कर गये. मृतक की पहचान प्रेम गंझू के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर चंदवा थाना के एएसआई रामप्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

वन विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-62.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मी केवल सरकार के पैसों को मुआवजे के तौर पर बांटने का काम करते हैं. लेकिन हाथियों के आंतक को कम करने की कोई पहल उनकी ओर से नहीं की जाती. वहीं घटना को लेकर मुखिया सुनीता ने दुख व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने भी वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. वहीं इस मामले को लेकर जब रेंजर राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाथी बालूमाथ और चंदवा दोनों क्षेत्र में बंटे हुए हैं. बंगाल से हाथी भगाने वाली हमारी टीम आई हुई है जो इस वक्त बालूमाथ क्षेत्र में हैं.

मृतक के परिजनों को दिया गया मुआवजा

वहीं वन वन विभाग की ओर से मृतक की बेटी को मुआवजे की प्रथम किस्त के तौर पर 40 हजार रुपये दिए गए. इस दौरान वन विभाग की ओर से शतीश कुमार, आलोक व बीरेंद्र कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: 30">https://lagatar.in/16th-state-junior-sub-junior-boxing-championship-to-be-organized-in-ranchi-from-june-30/">30

जून से 16वें स्टेट जूनियर-सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रांची में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही