Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Chandwa : चंदवा प्रखंड के आदिवासी टाना भगत उच्च विद्यालय निंद्रा में शनिवार को दसवीं कक्षा के चौबीस छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. मौके पर सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय की तरफ से एक एक पेन और एक-एक फाइल दिया गया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मुखदेव गोप ने कहा कि विदाई की बेला बहुत ही दुखद होती है. शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों का गहरा लगाव हो जाता है. पर यह भी सच है कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालय त्यागना पड़ता है. उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. शिक्षिका ललिता कुमारी ने छात्र छात्राओं को बेहतर रिजल्ट के लिए उत्साहवर्धन किया. मौके पर राजू ठाकुर, आनंद कुमार, दिलचन्द मुंडा, अभय कुमार, सुनील कुमार समेत अभिभावक गण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-snmmch-sweepers-on-strike-patients-upset-due-to-filth-in-wards/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी हड़ताल पर, वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही