Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल, रिम्स रेफर

Chandwa  : एनएच 75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित लुकुइया मोड़ एवं त्रिवेणी विद्यालय के बीच मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए. बलरामपुर यूपी निवासी बिनोद ठाकुर अपनी दिव्यांग बेटी के इलाज के लिए स्कार्पियो से रांची जा रहे थे. लुकुइया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराते हुए गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, दुर्घटना में विनोद ठाकुर समेत उनके पिता मुंद्रिका ठाकुर, पत्नी बिमला देवी, बेटा पंकज ठाकुर, बेटी पुजा कुमारी बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा  लाया गया जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि स्कार्पियो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, गाड़ी में सवार लोगों ने उसे कई बार तेज गति से गाड़ी नहीं चलाने की बात कही थी पर ड्राइवर अपने जिद्द में था. घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-revenue-employees-asking-for-twenty-thousand-for-mutation-deputy-chief/">धनबाद

: म्यूटेशन के लिए बीस हज़ार मांग रहे हैं राजस्व कर्मचारी: उप प्रमुख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही