Search

 
 
 

चंदवा : अधर में घघरी सिंचाई योजना, सरकार से गुहार

 
प्रखंड क्षेत्र का महत्वाकांक्षी घघरी सिंचाई योजना 5 दशकों बाद भी नहीं हो पाई पूरी Rajeev Kumar Oraon Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के लिए साल 1975 -76 में महत्वाकांक्षी घघरी सिंचाई योजना बनी थी. चंदवा प्रखंड और लातेहार प्रखंड के सैकड़ों किसान को इससे फायदा होता लेकिन किसान इसका लाभ नहीं उठा पाये. इस बाबत पंचायत प्रतिनिधि निराश व्यक्त करते हुए इसे फिर से चालू करने की मांग की है. बनहरदी पंचायत के पूर्व मुखिया कलिया उरांव और उनके पति चंद्रदेव उरांव कहते हैं कि क्षेत्र के किसान मायूस हैं. इसे लेकर काफी मलाल है. यदि घघरी सिंचाई योजना पूरी होती तो क्षेत्र के किसानो के चेहरे पर अलग चमक होती. चंद्रदेव उरांव कहते हैं कि पूर्व के विधायक ने इसे पूरा करने का बीड़ा उठाया था. कुछ काम भी हुआ. चर्चे का बाजार गर्म था कि 24-25 करोड़ की लागत से नहर का काम होना है. पर यह किस पेंच में फंसकर रह गया, किसी को मालूम नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि इस योजना को पूरा होना ही चाहिए. इसे भी पढ़ें :37वां">https://lagatar.in/37th-national-games-90-players-participated-in-the-selection-trial-of-jharkhand-mens-hockey-team/">37वां

राष्ट्रीय खेल : झारखंड पुरूष हॉकी टीम के चयन ट्रायल में 90 खिलाड़ियों ने लिया भाग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ssss-1-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

योजना पूरी होने से किसानों को होगा फायदा

सासंग पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी घघरी सिंचाई योजना पर कहती हैं कि इतनी महत्वपूर्ण योजना का नहीं बन पाना क्षेत्रवासियों के लिए दुर्भाग्य है. सरकार को चाहिए कि किसान हित में योजना को पुन: चालू किया जाय. वहीं बनहरदी पंचायत के वर्तमान मुखिया चंद्रदेव उरांव ने कहा कि घघरी सिंचाई योजना से कुछ गांव टोटा, बरवाडीह, सिकनी और सासंग को लाभ मिल रहा है, लेकिन पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ जगहों पर पंप की आवश्यकता है. इससे ऊंचे जगहों पर पानी पहुंचा कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी पहुंचा सकते हैं. घघरी नदी में बने डैम को उंचा करने की आवश्यकता है. नहर का काम पूरा होना चाहिए, इससे इलाके के किसानों को काफी फायदा होगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-road-started-uprooting-only-a-few-months-after-the-foundation-stone/">बहरागोड़ा

: शिलान्यास के कुछ माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19rc_m_38_19082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही