Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : मानदेय बढ़ोत्तरी की खुशी में सेविका-सहायिकाओं ने निकाली रैली

Chandwa : प्रखंड के सेविका सहायिकाओं ने कैबिनेट से मानदेय बढोत्तरी की घोषणा के बाद खुशी का इजहार किया. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया. रैली प्रखंड मुख्यालय से लेकर इंदिरा गांधी चौक तक निकाली गई. रैली में शामिल आंगनबाड़ी सेविका-सेविकाओं ने इस दौरान नारे भी लगाये. रैली में शामिल सेविकाओं ने अबीर गुलाल, पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. इस दौरान सेविकाओं ने मिठाई भी बांटी. आभार व्यक्त करते हुए सेविकाओं ने कहा कि वर्षों से हम लोग मानदेय बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत थे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेविकाओं के दर्द को समझते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की है, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं. मानदेय में बढ़ोतरी होने से सेविका-सहायिकाओं के जीवन स्तर में भी सुधार होगा. रैली में कवित्री नगेशिया, पुष्पा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, सुषमा वैध, देवंती देवी, रीना देवी, सुमंती टोपनो, मीनू कुजूर, लक्ष्मी देवी, रीना साहा, शोभा देवी के साथ-साथ सैकड़ों सेविका-सहायिकायें शामिल थीं. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-janhit-sangharsh-morcha-held-a-meeting-regarding-various-demands-including-stoppage-of-trains/">चाईबासा

: ट्रेनों के ठहराव समेत विभिन्न मांगों को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही