Search

चंदवा : जेई पर लगा रुपये लेने का आरोप, पे-फोन से 15 हजार ट्रांसफर

Chandwa : चंदवा प्रखंड के लाधुप पंचायत में जेई विवेक पर 15 हजार अवैध रूपये लेने का आरोप लगा है. आरोप लगाने वाले लाभुक ने कहा कि जेई को एमबी के नाम पर पे फोन से पैसे ट्रांसफर किये गये. लाभुक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जेई का ट्रांसफर हो गया है. जेई ने एमबी करने के नाम पर रूपये की मांग की. आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर जेई ने कई बार टहला दिया. फिर उसने पंद्रह हजार रुपए फोन पे ऑनलाइन भुगतान कर दिया. उसका कहना है जेई साहब ने अपने फोन पे में न लेकर किसी दूसरे के फोन पे नंबर पर रुपये को डलवाया. इसे भी पढ़ें :हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-al-pacino-became-a-father-at-the-age-of-83/">हॉलीवुड

अभिनेता अल पचीनो 83 साल की उम्र में बने पिता

जेई ने आरोप से किया इनकार

इस बाबत संबंधित जेई विवेक ने आरोप से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नही है. उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप सरासर गलत है. उन्होंने किसी से पैसा नहीं लिया. ट्रांसफर दूसरे जगह हो गयी है. इसे भी पढ़ें :पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-panchayat-elections-mamata-government-files-review-petition-in-calcutta-high-court-against-deployment-of-central-forces/">पश्चिम

बंगाल पंचायत चुनाव : ममता सरकार ने केंद्रीय बलों की तैनाती के विरोध में कलकत्ता हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp