Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर मचाया उत्पात, जेसीबी को किया क्षतिग्रस्त

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के एक ईंट भट्ठे में उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया. भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों के साथ उग्रवादियों ने मारपीट की और वहां खड़ी जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात रामपुर गांव में विजेंद्र प्रसाद द्वारा संचालित ईंट भट्ठे में तीन उग्रवादी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचा और वहां काम कर रहे मजदूरों से भट्ठा मालिक के बारे में पूछताछ करने लगे. इस दौरान उग्रवादियों ने मजदूरों की पिटाई की और पास में खड़े एक जेसीबी मशीन के शीशा को तोड़ते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. उग्रवादियों द्वारा भट्ठा मालिक से लगातार लेवी की मांग की जा रही थी. दो दिन पहले ही एक उग्रवादी ने भट्ठा मालिक से फोन कर लेवी की मांग की थी. उग्रवादियों ने धमकी भी दी थी कि अगर पैसे नहीं पहुंचाया तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. इसके बाद उग्रवादियों ने उनके भट्ठे पर हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-weather-changed-scorching-sun-made-us-feel-the-heat/">धनबाद:

बदला मौसम, तीखी धूप ने कराया गर्मी का एहसास

बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे तीन उग्रवादी

घटना के संबंध में मजदूरों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन उग्रवादी पहुंचे और मालिक के बारे में पूछताछ करने लगे. उसके बाद हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. पास खड़ी जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया. उग्रवादियों ने जाते जाते यह भी कहा कि बिना लेवी दिये काम शुरू नहीं करना है.

पुलिस ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मजदूरों ने भट्ठा मालिक को दी. इसके बाद भट्ठा मालिक ने इसकी की सूचना चंदवा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान भट्ठा मालिक ने पुलिस को बताया कि उग्रवादियों द्वारा कुछ दिन पूर्व से लेवी की मांग की जा रही है. पुलिस ने भट्ठा में काम कर रहे मजदूरों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली.इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. साथ ही उन्होंने भट्ठा मालिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी. इधर घटना के बाद से भट्ठा मालिकों में दहशत है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-election-of-press-club-of-seraikela-will-be-held-on-april-2-under-the-supervision-of-district-administration/">आदित्यपुर

: जिला प्रशासन की देखरेख में 2 अप्रैल को होगा प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला का चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही