Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : फिर बहुरेंगे बाना-चकला के दिन, रोजगार का होगा सृजन

Chandwa : चकला बाना स्थित अभिजीत ग्रुप ऑफ पॉवर प्लांट के लिक्विडिटेशन में चले जाने के बाद क्षेत्रवासियों में मायूसी छा गई थी. लोगों को लगने लगा था कि इलाके का अब विकास नहीं होगा. रोजगार नहीं मिलेगा. फिर एक उम्मीद जगी है. अभिजीत ग्रुप के एक्वायर किए गए जमीन और भवन के स्ट्रक्चर को कृष्णा वेंचर नाम की कंपनी के अधिकारी देखकर गये हैं. इसे खरीदने के लिए फंड डिपोजिट का कार्य चल रहा. वर्तमान कंपनी हेड बीसी साहू ने इसकी पुष्टि की है. कृष्णा वेंचर कंपनी के एमडी नीरज गुप्ता ने बताया कि कंपनी इसे खरीदने के लिए तैयार है. यहां पर सीएमसी वेल्लोर की तर्ज पर कंपनी अस्पताल, शिक्षा हब के लिए कॉलेज और स्टील प्लांट लगाएगी. इनके लगने से फिर से बाना चकला के दिन बहुरेंगे. चकला के साथ-साथ चंदवा क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़ेंगे. स्थानीय लोगों को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे. इलाके में खुशहाली आएगी और इलाके का विकास होगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-3-lakh-naxalite-rajesh-oraon-killed-in-encounter-nia-and-jharkhand-police-were-on-the-lookout/">BREAKING

: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही