Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : मुफ्त स्वास्थ्य जांच को लेकर चल रही जोर-शोर से तैयारी

Chandwa : आगामी 15 मई से 4 जून तक चलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी. मरीजों की सुविधा को देखते हुए परिसर को साफ सुथरा करते हुए टेंट भी लगाये जा रहे हैं. लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन देशभर में घूम घूम कर मरीजों का इलाज करने का काम कर रहा है. इसी क्रम में लाइफ लाइन एक्सप्रेस चंदवा शहर के टोरी रेलवे जंक्शन पर पहुंची हैं. प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का यह 231वां कार्यक्रम है. निःशुल्क स्वास्थ्य जांच में लोगो के आंख, कान, दांत, टेढ़े पैर और महिला रोग की जांच व इलाज किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/advertisement-for-the-appointment-of-assistant-engineer-in-rims-interview-on-26-may/">रिम्स

में असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए निकला विज्ञापन, 26 मई को इंटरव्यू

15 मई से पंजीकरण का काम

इसके लिए पंजीकरण का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 मई से शुरू होगी. सीएचसी परिसर को खास तरीके से तैयार किया जा रहा है. जांच के उपरांत मरीज का इलाज व सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम के द्वारा टोरी जंक्शन पर खड़ी लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में किया जाएगा. इलाज के बाद मरीज और एक परिजन को रात में रुकने की व्यवस्था प्रखंड कार्यालय परिसर में की गई है.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नन्द कुमार पांडेय कहते हैं कि लाइफ  लाइन एक्सप्रेस ट्रेन लोगों के इलाज के लिए टोरी आ रही है. यहां पर बारी-बारी से आंख, कान, दांत की जांच और इलाज के बाद महिला के ग्रीवा कैंसर परीक्षण व जागरुकता कार्यक्रम चलना है. डॉक्टर नन्द कुमार ने अपील करते हुए क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने को कहा है. इसे भी पढ़ें :देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-government-not-serious-about-child-protection-in-jharkhand-national-child-protection-commission/">देवघर:

झारखंड में बाल संरक्षण के प्रति सरकार गंभीर नहीं: राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही