Search

 
 
 

चंदवा : धूमधाम से मना सरहुल, निकली आकर्षक झांकी

 
Chandwa : प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. चंदवा कुसुम टोली स्थित कृषि फार्म के प्रांगण में सरहुल समिति ने पर्व का भव्य आयोजन किया. सर्वप्रथम गांव के फत्तु पाहन के द्वारा झखरा स्थल पर पूजा अर्चना की गई. मौके पर सबिता उरांव और सहयोगियों के द्वारा अतिथियों को बैज और पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया. इसके बाद धुमकुड़िया मंडली द्वारा पारंपरिक भजन के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई. वहीं छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक सरना पूजा और चाला आयो की झांकी प्रस्तुत की गई. मौके पर क्षेत्र के विधायक वैद्यनाथ राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-worship-of-natural-festival-sarhul-shadow-gaiety-at-sarna-sites/">सिमडेगा

: सरना स्थलों पर प्राकृतिक पर्व सरहुल की पूजा, छाया उल्लास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/cccc-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

पेड़ बचायें नहीं तो बारिश नहीं होगी- विधायक

लोगों को संबोधित करते हुए विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति सभी के लिए है. प्राकृति से आप उतना ही लें जितनी आवश्यक है. प्राकृतिक चीजों को आवश्यकता से ज्यादा दोहन करने पर संकट का सामना करना पड़ेगा. पेड़ की अंधाधुंध कटाई से बरसात बंद हो जायेगा, जिससे अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी और समस्त जीव जन्तु को खाने के लाले पड़ जाएंगे. सरहुल पर्व की बधाई देते हुए वैद्यनाथ राम ने विधायक फंड से धुमकुड़िया भवन बनवाने की घोषणा की. मौके पर चकला कोल ब्लॉक के मेसर्स हिंडाल्को सीएसआर के लोपामुद्रा मिश्रा की ओर से आयोजन समिति को एक हजार तौलिए के साथ अन्य सामाग्री भी भेंट किए गए. कार्यक्रम को अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार नवाहीर उरांव, समेत कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया. मौके पर जिपस सरोज देवी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदवा राजू उरांव,रंजीत उरांव, रामयश पाठक, जितेन्द्र सिंह, लालबिहारी उरांव विभिन्न पंचायत के मुखिया पंसस समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/cccc-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-councilor-ashok-pals-brother-committed-suicide-by-hanging/">धनबाद

:  पूर्व पार्षद अशोक पाल के भाई ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही