alt="" width="600" height="400" /> वहीं संतोष गंझू की बेटी ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई. हाथियों के हमले से रात में गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद लोगों ने दूसरे टोले से संपर्क कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया. काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों ने गांव से हाथियों को भगाया.
घर में रखे अनाज चट कर गये हाथी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-34.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी वन विभाग को जानकारी दी गयी थी. साथ ही गांव में लाइट व सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिये कहा गया था, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी है. वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि हाथियों ने ना केवल घर में रखे अनाज को चट कर गये, बल्कि घरों को भी उजाड़ दिया है. वहीं सुरेश गंझू की पत्नी संतोषी देवी ने मौके पर पहुंचे किसान नेता प्रमोद साव से अनाज की व्यवस्था करने की अपील की है. जिसके बाद किसान नेता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार से फोन पर बात कर राहत सामग्री मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-jharkhand-jansevak-sangh-submitted-memorandum-to-former-mla/">बेरमो: झारखंड जनसेवक संघ ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Leave a Comment