Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : कमजोर लोगों की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, जबरन बेच रहे जमीन

Advertisement
Advertisement
Chnadwa : चंदवा प्रखंड में देखा जा रहा है कि विनोबा भावे भूदान कमेटी के दस्तावेज को वैल्यू नहीं दिया जा रहा है. वैल्यू कमेटी द्वारा दान किए गए कमजोर व्यक्ति की जमीन पर भू-माफिया धड़ल्ले से कब्जा करते जा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण बिगना उरांव, ग्राम चंदवा कुसुम टोली का मामला है. बिगना उरांव को झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के द्वारा 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन का दस्तावेज प्राप्त है. इस जमीन पर इनके वंशजों का वर्षों से दखल कब्जा था और खेती बारी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे. बड़े बुजुर्ग जब तक जीवित थे जमीन पर कोई आंच नहीं आई. उनके गुजरते ही उक्त जमीन पर दो-तीन साल पहले माफियाओं की नजर पड़ी और माफिया जबरन बाउंड्री करवा दिया. अवैध तरीके से कुछ जमीन को भेज भी दिया. जहां घर और बाउंड्री निर्माण कर कुछ लोग रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-exerted-its-strength-to-make-sankalp-yatra-a-success/">गिरिडीह

: संकल्प यात्रा को सफल बनाने में भाजपा ने झोंकी ताकत

बिगना उरांव के वंशज गरीब तबके से

विगना उरांव के वंशज गरीब तबके से हैं. इसी का लाभ भू-माफिया उठा रहे हैं. मतिया देवी और परिजनों के अनुसार भू-माफिया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उसे डराते हैं. बावजूद इसके इन लोगों ने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत जनता दरबार में आला अधिकारियों से की. इस पर पहल हुई और अपर समाहर्ता लातेहार के द्वारा भूमि के दस्तावेजों की जांच का निर्देश अंचलाधिकारी चंदवा को मिला. उक्त निर्देश का पालन करते हुए अंचलाधिकारी चंदवा के द्वारा अपर समाहर्ता लातेहार को पत्रांक 45 दिनांक 20 जनवरी 23 को पांच बिंदुओं पर जांच प्रतिवेदन सौंपा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_44_22082023_1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जमीन की हुई जांच, 5 बिंदुओं पर सौंपा गया जांच प्रतिवेदन

1. उक्त भूमि सीएस खतियान के अनुसार खाता नंबर 140 प्लॉट नंबर 1182/ 4, 1135/11 एवं 993/2 कुल रकबा 4 एकड़ 93 डिसमिल भूमि गैर मजरूआ खाते की भूमि है. उक्त भूमि झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी विनिमय 6 के अनुसार बिगना उरांव, पिता जतरू उरांव के नाम से भूदान दिया गया है. 2. उक्त भूमि आर एस खतियान के अनुसार खाता नंबर 599 प्लॉट नंबर 1980, 2311 एवं 2315 कुल रकबा दो 142 डिसमिल भूदान यज्ञ समिति के नाम से दर्ज है एवं अवैध दखल बिगना उरांव जाति उरांव के नाम से दर्ज है. साथ ही आरएस खाता नंबर 608 प्लॉट नंबर 2005 रकबा 1 एकड़ 17 डिसमिल भूमि अना बाद बिहार सरकार की खाते की भूमि है जो कि इस खाता प्लॉट से r.s. प्लॉट बना हुआ है. 3. उक्त भूमि खाता नंबर 140 प्लॉट नंबर 993 रकबा 12 डिसमिल जो प्रतिपक्ष अनिल मिंज पिता स्व०राबट मिंज के द्वारा अवैध रूप से क्लारा कुजूर पति लाजरूस केरकेट्टा ग्राम रेंगाई थाना लातेहार को एकरारनामा किया है. जिस पर क्लारा कुजूर का दखल कब्जा है. 4. स्थानीय जांच में पाया गया है कि उक्त भूमि में प्रथम पक्ष का दखल कब्जा है एवं लगभग 0.20 एकड़ भूमि पर प्रतिपक्ष का वर्तमान में दखल कब्जा है. प्रतिपक्ष से राजस्व कागजात की मांग की गई है जो अप्राप्त है. 5. राजस्व अभिलेखों के आधार पर यह मामला इस कार्यालय से निष्पादित नहीं किया जा सकता है. आवेदन चाहे तो सक्षम न्यायालय में जा सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_45_22082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद:स्कॉर्पियो">https://lagatar.in/dhanbad-forensic-investigation-not-done-even-after-8-months-of-murder-of-coal-trader-in-scorpio/">धनबाद:स्कॉर्पियो

में कोयला कारोबारी की हत्या के 8 माह बाद भी नहीं हुई फॉरेंसिक जांच

क्या कहते हैं चंदवा के अंचल अधिकारी

इस बाबत चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कहते हैं भूदान का कोई संपुष्टि नहीं है. वैसे हम अपर समार्ता को अपना अद्यतन रिपोर्ट सौंप चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही