Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन, जान मारने की नीयत से मारपीट का लगाया आरोप

Chandwa : लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के दुबांग निवासी सह कुडू प्रखंड के पूर्व प्रमुख परिखा मुंडा ने चंदवा थाना में आवेदन देकर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में पारिखा मुंडा ने कहा है कि वह बीते बुधवार को अपने सहयोगी राजेंद्र लोहरा के साथ कुड़ू से लातेहार किसी काम से जा रहा था. तभी चंदवा पूर्वी के गुरीटांड़ निवासी सकूल मुंडा के द्वारा फोन कर कहा गया कि कुछ जरूरी बात करनी है, सो आप गुरीटांड़ आइये. इसके बाद मैं अपने साथी के साथ गुरीटांड़ पहुंचा. जहां लगभग 60-70 की संख्या में पहले से ही महिला पुरूष मजमा लगाकर जुटे हुए थे. जब हमलोग वहां पहुंचे तो उन लोगों ने हमे घेरे लिया और लाठी डंडे से पिटाई करने लगे. परिखा मुंडा ने आगे कहा कि वहां से गुजर रहे दो लोग चंदवा निवासी मनोज साव और शाहिद अंसारी जब हमलोगों को बचाने के लिए आगे आये तो सभी ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vikas-teerth-program-started-emphasis-on-taking-the-works-of-modi-government-to-the-common-people/">हजारीबाग

: विकास तीर्थ कार्यक्रम की शुरूआत, मोदी सरकार के कार्यों को आमलोगों तक पहुंचाने पर जोर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mmm-2.jpg"

alt="" width="600" height="600" />

पुलिस नहीं पहुंचती तो जान चली जाती- पारिख मुंडा

पारिख मुंडा ने कहा कि जब वे लोग हमें जान से मारने की बात करने लगे तब किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी. सही समय पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो हम लोगों को जान से मार दिया जाता. पारिख मुंडा ने गुरीटांड़ निवासियों पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पारिख मुंडा ने मारपीट से संबंधित एक वीडियो भी उनलोगों के द्वारा वायरल करने का आरोप लगाया है. संबंधित मामले में थाना प्रभारी बबलू कुमार कहते हैं आवेदन पड़ी उस पर केस की जा रही है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chaiwala-victim-of-cyber-fraud-in-gomo-rs-9400-withdrawn-from-account/">धनबाद

: गोमो में चायवाला साइबर ठगी का शिकार, खाते से निकले 9400 रुपए  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही