Search

 
 
 

चंदवा : 5 पिकअप वाहनों से लोहा चोरी कर ले गये चोर

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के बाना पावर प्लांट से प्रतिदिन लोहा की चोरी हो रही है. चोर प्लांट के अंदर प्रवेश कर लोहा निकालने के कई रास्ते बना लिए हैं. उसी में एक बनासदाबर तुरी टोला से प्लांट जाने वाला रास्ता भी है. ग्रामीणों के अनुसार सोमवार के अहले सुबह चार से पांच बजे के बीच चोरों ने प्लांट के अंदर से पांच पिकअप वाहन में लोहा लोड कर ले गये. सूचना पाकर प्लांट के सिक्यूरिटी और पुलिस के जवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बाकी बचे सामानों को ट्रैक्टर से उठा कर वापस प्लांट के भीतर रखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों का विरोध करने पर वे कहते हैं तुम्हारे बाप का माल तो नहीं ले जा रहे हैं. ज्यादा बोलोगे तो समझ लो क्या हो सकता है. ग्रामीणों की मानें तो सबकी सेटिंग है. कोई कुछ सुनने वाला नहीं है. सभी के दामन पर दाग लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :विपक्षी">https://lagatar.in/cm-hemant-reached-bengaluru-to-attend-the-meeting-of-opposition-parties/">विपक्षी

दलों की बैठक में भाग लेने बेंगलुरु पहुंचे सीएम हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही