Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : हिंडाल्को कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जमीन नहीं देने का लिया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Chandwa : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकला में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के खिलाफ चकला पंचायत के अरन्डिया टांड, नावाटोली, हरैया, पंडुआ, अम्बाटांड, नावाटोली, पुरनाटोली समेत कई गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को हिंडाल्को कंपनी के नीति सिद्धांतों के खिलाफ अम्बाटांड जतरा मैदान में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीताराम भगत ने की. बैठक का संचालन बाबूलाल उरांव कर रहे थे. बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने हिन्डाल्को कंपनी के प्रति रोष प्रकट करते हुए चिंता जाहिर किया है. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत पर कंपनी को कोयला खदान खोलने के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीताराम भगत ने कहा जरूरत पड़ी तो हम सभी ग्रामीण कंपनी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. मौके पर रामचंद्र उरांव, रोहित भगत, आनंद मुंडा, हरीकुमार भगत, विकास कुमार भगत, निरंजन भगत, रमेश उरांव, बुधु उरांव, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-congress-meeting-held-to-demand-reconsideration-of-1932-khatian/">बंदगांव

: 1932 खतियान पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही