Chandwa : किसान सभा के प्रमोद सहू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. डीसी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाय. चिरो क्षेत्र के ग्रामीणों ने 28 नवंबर 22 को दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबर, लुकुईया से चिरो होते हुए बाईपास सड़क का निर्माण पर ध्यान आकृष्ट कराया. उपायुक्त भोर सिंह यादव लातेहार से आग्रह किया गया है कि हम ग्रामवासी पूर्ण रूप से खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते हैं. इसके अलावा हमलोग के पास कोई जीविका का कोई विकल्प नहीं है. इसलिए हम लोगों की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाए. किसान सभा के प्रमोद ने कहा कि उपायुक्त महोदय को ज्ञापन के माध्यम से सूचना कर दे दिया गया है. इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायगा. मौके पर बालगोविंद कुमार गंझू, सुनील गंझू, दीपक गंझू, पिंटू गंझू, स्वाती देवी, बालों देवी, बिमल गंझू समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyyy-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-disclosed-sunita-murder-case-four-accused-arrested/">लातेहार
: सुनीता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment