Search

 
 
 

चंदवा :  ग्रामीणों ने खुद ही सड़क मरम्मती का उठाया बीड़ा

 
Chandwa  :  मालहन मुखिया जतरु कुमार मुंडा के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को देखते हुए पुजारियों समेत श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल में पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए रविवार को महुआमिलान स्टेशन के समीप ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की. उपस्थित ग्रामीणों ने महुआमिलान स्टेशन से डूरु देवनदिया जानेवाली पथ के जर्जर हालत पर चिंता जाहिर की. लोगों ने कहा कि इस कीचड़ भरे सड़क के कारण पूजा कार्य में श्रद्धालुओं को आने जाने बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी. इसी को लेकर ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा को देखते हुए महुआ मिलान स्टेशन से डूरु के बीच रास्ते को ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही मरम्मत करने का निर्णय लिया. मौके पर आशीष कुमार सिंह, अनिल गुप्ता आलोक साहू, हरिवंश प्रजापति अमृत प्रजापति, रविंदर यादव, कौलेशर यादव, बैजू मुंडा, कॉलेशर लोहरा, शिवशंकर मुंडा, सोहराय गंझु, लव यादव के साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/deoghar-mp-gave-financial-assistance-to-shopkeepers-in-trikoot/">कोडरमा

: रक्तवीर सेवा संघ ने जरुरतमंदों को दिये 3 युनिट्स रक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही