Search

 
 
 

सीसीएल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम फॉर मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम आयोजित

 
Ranchi : सीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को सीवीओ, सीसीएल के मार्गदर्शन में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सीसीएल (मुख्यालय) में नैतिकता और शासन (इथिक्स एंड गवर्नेंस) विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी सीसीएल पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. संजय विभागाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. उक्त कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 50 प्रतिभागी उपस्थित थे. रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव एसडब्ल्यू भावेशानंद मुख्य वक्ता थे. कार्यक्रम के दौरान नैतिक दुविधाओं के कई मामलों पर चर्चा की गई, जिसे सभी प्रतिभागियों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सतर्कता विभाग सहित मानव संसाधन एवं अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम 16 अगस्त से 15 नवंबर तक चलने वाले त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के दौरान सतर्कता सम्बंधित रणनीतियां, अनुशासनात्मक कार्यवाही और आईओ/पीओ की भूमिका, साइबर स्वच्छता और सुरक्षा, नैतिकता और शासन इत्यादि विषयों पर कर्मियों एवं हितधारकों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं. इसे भी पढ़ें – उच्च">https://lagatar.in/jpsc-should-promote-tribal-indigenous-teachers-to-higher-educational-posts-bandhu-tirkey/">उच्च

शैक्षणिक पदों परआदिवासी-मूलवासी शिक्षकों को प्रोन्नति दे जेपीएससी : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही