Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्राइम सिटी बन रही राजधानी रांची, हर महीने बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं. हाल के कुछ महीने में रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा गोलीबारी और हत्या की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया. इसमें कई कांडों का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया, लेकिन अभी भी कई ऐसे मामले हैं, जिसमें शामिल अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

 एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधी

30 सितंबर 2023: लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसु गांव में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राजेश और संदीप नाम के दो दोस्तों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी. गोलीबारी की घटना में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया था. घटना में शामिल अपराधी पकड़ से दूर है. 19 अक्टूबर 2023: इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव में तीन युवकों दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश नाम के युवकों को अपराधियों ने सरेशाम गोली मारी थी. घटना में शामिल अपराधी पकड़ से दूर हैं. 03 नवंबर 2023:  नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नयासराय में ढाबा संचालक शमशुल होदा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार हो गया. 12 दिसंबर 2023: रातू रोड के लाहकोठी के पास अपराधी ने व्यवसायी गोपाल प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना में शामिल अपराधी पकड़ से दूर हैं. 04 जनवरी 2024: रांची के रातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चतरा पुलिस ने घटना में शामिल उग्रवादी को गिरफ्तार किया. 11 फरवरी 2024: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के संस्कृत कॉलेज के पास रवि मिश्रा नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मार दी थी. इस घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार हुआ है. 21 फरवरी 2024 : पंडरा ओपी क्षेत्र के जनकनगर में अपराधियों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में शामिल अपराधी पकड़ से दूर. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही