Search

 
 
 

रांची नगर निगम की लचर व्यवस्था से राजधानीवासी परेशान: राजद

 
Ranchi :  झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने नगर निगम की लचर व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम से आम आदमी परेशान है और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. नगर निगम क्षेत्र के यूनिवर्सिटी कॉलोनी में बीते कई दिनों से कचड़े का उठाव नहीं हो रहा है. कूड़े के अंबार और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया. डॉ मनोज ने कहा कि बदबू के कारण मुहल्ले के बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-eve-of-deepawali-the-sun-temple-dham-lit-up-with-the-aura-of-lamps-and-colorful-lights/">जमशेदपुर

: दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की आभा व रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सूर्य मंदिर धाम

स्थिति नहीं सुधरी तो नगर निगम का घेराव

राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है. यदि कचड़े का उठाव नहीं हुआ तो कभी भी क्षेत्र में महामारी फैल सकती है. दिवाली और छठ महापर्व में भी नगर निगम प्रशासन के उदासीन रवैये से आम जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है. यदि कचड़े का उठाव जल्दी नहीं हुआ तो राष्ट्रीय जनता दल निगम का घेराव करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जवाबदेही नगर निगम की लोगों की होगी. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-beeo-sought-clarification-from-78-assistant-teachers/">साहिबगंज

: बीईईओ ने 78 सहायक शिक्षकों से मांगा सपष्टीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही