Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा, पूरी कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू की कॉमेडी के रंग में रंग गयी है

Advertisement
Advertisement
ChandiGarh :  पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरी कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू की तरह कॉमेडी करने पर उतर आयी है. कैप्टन ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत और सुरजेवाला की दोनों की बयानबाजी को गलतियों की कॉमेडी करार दिया. बता दें कि हरीश रावत ने शुक्रवार को कहा था कि पंजाब के 43 कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर पार्टी हाईकमान ने कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई की है.  इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब के 78 विधायकों के हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया गया है. इसे भी पढ़ें : 19">https://lagatar.in/case-of-fake-encounter-during-the-tenure-of-mayawati-sc-imposed-a-fine-of-seven-lakhs-on-the-up-government/">19

साल पुराने मायावती के कार्यकाल में फर्जी मुठभेड़ का मामला, SC ने यूपी सरकार पर लगाया सात लाख का जुर्माना

कांग्रेस पूरी तरह से अस्त-व्यस्त स्थिति में है

इसी पर कैप्टन ने ट्वीट कर तंज कता कि  आगे वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने ही मेरे खिलाफ पत्र लिखा था.  पंजाब में पार्टी संकट से निपटने की कवायद में नेताओं द्वारा की जा रही झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए  कैप्टन ने कहा कि उनके खिलाफ पार्टी नेतृत्व को मिले पत्रों पर हस्ताक्षर करने वालों के अलग-अलग आंकड़े साबित कर रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास चुक गया है. कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से अस्त-व्यस्त स्थिति में है और संकट बढ़ता जा रहा है. कहा कि  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक बड़े वर्ग का पार्टी से मोहभंग हो गया है.  पूर्व सीएम ने कहा कि सच्चाई यह थी कि उक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 43 विधायकों को दबाव में ऐसा करने के लिए विवश किया गया था.  कैप्टन ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि किस तरह से वे अपने गलत कामों को सही ठहराने के लिए खुलेआम झूठ का सहारा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ट्विटर">https://lagatar.in/donald-trump-wants-to-return-to-twitter-pleads-before-florida-federal-judge/">ट्विटर

पर लौटना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप,  फ्लोरिडा के फेडरल जज के समक्ष गुहार, ट्विटर से कहें, उनका अकाउंट बहाल करे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही