Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया धमाका, कहा, अपमान नहीं सहूंगा, कांग्रेस पार्टी में नहीं रहूंगा, भाजपा में नहीं जा रहा

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल चरम पर है. कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को धमाका कर दिया.  बता दें कि बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आज गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की. इसी क्रम में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह अब कांग्रेस पार्टी में नहीं रहेंगे. टीवी चैनल एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी है कि वह इस तरह का अपमान नहीं सह सकेंगे. कहा कि  जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव किया गया है वह ठीक नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कैप्टन">https://lagatar.in/captain-amarinder-singh-meets-national-security-advisor-ajit-doval-discusses-in-political-circles/">कैप्टन

अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले, राजनीतिक हलकों में हलचल

किसी को मुझ पर विश्वास नहीं है, तो मेरे रहने का क्या फायदा  

कहा कि जिस तरह से विधायक दल की बैठक बुलाकर ऐन मौके पर मुझे जानकारी दी गयी, मैंने तभी साफ कर दिया था कि मैं पद छोड़ रहा हूं. अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी को मुझ पर विश्वास नहीं है, तो मेरे रहने का क्या फायदा है. नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह टीम प्लेयर नहीं हैं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए टीम प्लेयर की जरूरत है. अमरिंदर सिंह ने इस बात को स्वीकारा कि पंजाब में कांग्रेस की लोकप्रियता घट रही है और आम आदमी पार्टी का ग्राफ ऊपर जा रहा है. इसे भी पढ़ें : अखिलेश">https://lagatar.in/meenakshi-wife-of-manish-gupta-met-akhilesh-yadav-and-cm-yogi-the-policeman-accused-of-murder-absconding-politics-at-its-peak/">अखिलेश

यादव व सीएम योगी से मिलीं मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी, हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मी फरार, राजनीति चरम पर

पंजाब का चुनाव इस बार काफी अलग होगा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब का चुनाव इस बार काफी अलग होगा, कांग्रेस-अकाली दल पहले से ही हैं और अब आम आदमी पार्टी भी वहां पर आगे बढ़ रही है.  अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन पंजाब अभी भी उनका है. इसलिए ही गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस  अमरिंदर सिंह से संपर्क करने की कोशिश में है.  पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ लगातार अमरिंदर से बात करने की जुगत में हैं. हालांकि, दिल्ली में रहते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से न मिलकर भाजपा नेताओं से मुलाकात कर कैप्टन ने  साफ संदेश दे दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही