Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले, राजनीतिक हलकों में हलचल

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : पंजाब में जारी राजनीतिक बवाल के बीच खबर आयी है कि कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से दिल्ली में मुलाकात की है. इससे पहले बुधवार को अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे. अमरिंदर सिंह और अजित डोभाल की मुलाकात को राजनीतिक हलकों में काफी अहम करार दिया जा रहा है, क्योंकि पूर्व सीएम ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के साथ कनेक्शन पर सवाल खड़े किये थे. कैप्टन ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब में बड़े पद(CM) पर होना ठीक नहीं है, क्योंकि उनकी इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर बाजवा से दोस्ती है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/property-dealer-manish-guptas-last-rites-performed-in-the-early-hours-of-today-amid-heavy-police-security-murder-case-against-6-police-personnel/">भारी

पुलिस सुरक्षा के बीच आज तड़के किया गया प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता का अंतिम संस्कार, 6 पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस   

कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मुलाकात के बारे में एक तरह से सफाई दी थी कि उन्होंने मुलाकात में कृषि कानूनों का मसला उठाया और किसानों के मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की अपील की, साथ ही एमएसपी की गारंटी की मांग की.  पंजाब में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हालात पल पल बदले हैं.  उसे देखते हुए कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बागी तेवर अपनाने के बीच अटकलों का बाज़ार गर्म है. माना जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गयी  है.  कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार नवजोत सिंह सिद्धू पर हमलावर रहे हैं. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने साफ कर दिया था कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के लिए ठीक नहीं है. जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा, तब अमरिंदर सिंह ने अपनी बात फिर दोहराते हुए बॉर्डर स्टेट को लेकर चिंता जताई. इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम">https://lagatar.in/after-supreme-court-nhrc-also-objected-to-modis-picture-in-email-said-did-not-know-that-we-were-being-used/">सुप्रीम

कोर्ट के बाद NHRC की भी ईमेल में मोदी की तस्वीर पर आपत्ति, कहा, पता नहीं था कि हमारा हो रहा इस्तेमाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही