Search

 
 
 

कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू सदस्यों को UAE के राष्ट्रपति ने सम्मानित किया

National News : दुबई मीडिया ऑफिस ने बयान जारी कर बताया कि दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री,शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू सदस्यों को पदकों से नवाजा. उन्होंने क्रू के कामों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की. याद करें कि यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में घटी थी. विमान  दुबई से तेल अवीव जा रहा था. विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे
 
कैप्टन स्मित मछार सम्मानित किये गये

National News  : UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार को भारतीय कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू सदस्यों को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद IIसे सम्मानित किया है.यह सम्मान उन्हें दुबई से तेल अवीव जा रही एक उड़ान मे को पायलट द्वारा किये गये हमले के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिखाई गयी  बहादुरी के लिए प्रदान किया गया है.

 

 

इस संबंध में दुबई मीडिया ऑफिस ने बयान जारी कर बताया कि दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री,शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू सदस्यों को पदकों से नवाजा. उन्होंने क्रू के कामों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की. याद करें कि यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में घटी थी. विमान  दुबई से तेल अवीव जा रहा था. विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे

 

उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मछार पर अचानक उनके को-पायलट ने  क्रैश एक्स' (आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, इससे वे गंभीर रूप से घायल हो थे. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. यात्रियों में शामिल एक पायलट ने उड़ान को संभाल लिया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग करा दी.

 
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही