Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के मेन रोड में कार और स्कूटी में टक्कर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड में कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना शुक्रवार की देर रात अंजुमन प्लाजा के सामने हुई है. जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार मो शमसाद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो बच्चे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में आठ वर्षीय मोहम्मद जैद और दस वर्षीय जिकरा परवीन शामिल हैं.दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वही दूसरी ओर कार सवार की भी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-ravi-shankar-prasads-attack-on-minister-surendra-yadavs-statement-said-the-country-will-not-remain-silent/">पटना:

मंत्री सुरेंद्र यादव के बयान पर रविशंकर प्रसाद का हमला, कहा- देश नहीं रहेगा खामोश

शादी समारोह से लौट रहे था शमसाद 

जानकारी के मुताबिक शमशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे. रात के करीब एक बजे एक ही स्कूटी पर तीनों सवार होकर अंजुमन प्लाजा से घर जाने के लिए निकले. इसी दौरान अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दी. इस घटना में स्कूटी दो हिस्सों में बट गया. घटना में स्कूटी सवार शमशाद, जैद और जिकरा सड़क पर फेंका कर डिवाइडर से टकरा गए. घटना में शमशाद के सिर में बुरी तरह से चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

कार चालक की मौत 

वहीं तेज रफ्तार से कार चला रहे कुमार शिवांश की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. शिवांश काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था. स्पीड इतनी तेज थी कि कार एक दुकान के शटर को तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई. बुरी तरह से घायल हुए शिवांश को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - पोसैता">https://lagatar.in/10-trains-stop-for-free-medical-distribution-camp-at-posaita/">पोसैता

में फ्री मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन कैंप के लिये 10 ट्रेनों का ठहराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही