Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक टक्कर, 9 लोगों की मौत

Mumbai : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर आज सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची घायल हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.  हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है.  पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ. ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे. ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था. इसे भी पढ़ें : बसने">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-started-getting-ruined-even-before-settling-down-dr-ajay-kumar-attacked/">बसने

से पहले ही उजड़ने लगी रांची स्मार्ट सिटी, डॉ. अजय कुमार पर हमला, साहिबगंज डीसी तलब, झारखंड सहित 6 राज्यों में 27 फरवरी को मतदान, शुभमन ने तोड़े कई रिकॉर्ड समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया 

अधिकारी ने बताया कि  मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं.  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.   शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.   जान लें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी थी.. चार लोग घायल हुए थे. हादसा मुंबई को अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही