Search

 
 
 

Patna News: मरीन ड्राइव पर चलती कार में लगी आग, चालक हुआ फरार

Patna News: कार में आग लगने के बाद चालक बचाकर वहां से भाग निकला. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया.
 
चलती कार में लगी आग

Patna News: पटना में मरीन ड्राइव पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क पर धू-धूकर जल रही कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.

 

कार में आग लगने के बाद चालक जान बचाकर वहां से भाग निकला. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया.

 

कार में आग कैसे लगी, इसके काणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस कार मालिक और घटना के समय में गाड़ी कौन चला रहा था, उसकी जानकारी जुटानी में लग गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही