घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया
जल्द ही इसकी सूचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. बताया गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर आवगमन बाधित कर दिया. इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार का चालक सूर्यमोहन झा है जो कोलकाता से दरभंगा जा रहा था. बताया जाता है कि कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था जो एयरबैग खुलने से बच गया. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment