Search

 
 
 

कार ने व्यवसायी को कुचला, मौके पर मौत समेत हजारीबाग की दो खबरें

 
Hazaribagh : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बक्शपुरा में शनिवार को बलेनो कार ने एक व्यवसायी को अपनी चपेट में लिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बक्शपुरा निवासी अली शेख के रूप में हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. कार को जब्त कर लिया गया है. चालक चाईबासा का रहने वाला है.

कुएं से मिली महिला के शव की हुई पहचान

हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चानो बाईपास पर बने कुएं से अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था. जिसकी पहचान शनिवार को कर ली गई. मृतका की पहचान ओकनी की सुधारानी केसरी के रूप में की गई है. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने बताया यह आत्महत्या का मामला था. थाने में परिजनों ने कोई आवेदन या संदेह नहीं जताया है. परिजनों के अनुसार महिला विक्षिप्त थीं. वह पूर्व में भी एक बार तालाब में डूब कर जान देने की कोशिश की थी. वह अक्सर घर से अकेले निकल जाती थी. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/prisoner-died-during-treatment-in-rims-videography-of-postmortem-process-done/">रिम्स

में इलाज के दौरान कैदी की मौत, पोस्टमार्टम प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही