Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार कुड़ू में पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा में पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग कार के नीचे दब गये. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से कार के नीचे दबे लोगों को निकाला गया. गंभीर रूप से घायल चालक को रांची रिम्स रेफर किया गया है. वहीं दो का इलाज लोहरदगा के ही किसी अस्पताल में चल रहा है. हादसे के शिकार सभी लोग मॉल ऑफ रांची के कर्मचारी बताये जा रहे हैं. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के टीएन बनर्जी रोड पानीहाती दक्षिण 24 परगना निवासी परतुन दास के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार परतुन दास, 24 परगना जिले के शिवालया लेक गार्डन लक्ष्मणपुर राजपुर सोनारपुर निवासी सदन सरकार, ओडिशा के कुर्दा निवासी सत्यजीत पात्रा और बंगाल के चौधरी पाड़ा रोड निवासी राहुल चक्रवर्ती कार से गुरुवार देर रात रांची से लगभग तीन बजे नेतरहाट जाने के लिए निकले थे. नेतरहाट जाने के क्रम में कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. इस घटना में परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गए. पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही