Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कार पलटी, तीन घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग जमशेदपुर से ओडिशा के बारीपदा की ओर जा रहे थे. बेला चौक के समीप अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार बुरी तरह से असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई.

 

 

वहीं घायलों की पहचान जमशेदपुर के बर्मामाइन्स निवासी विकास मिश्रा, घाटशिला निवासी जगन्नाथ भगत, और एक महिला के रूप में हुई है. हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और त्वरित पहल करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद, विकास मिश्रा और जगन्नाथ भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर और उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया.साथ ही महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही