Search

 
 
 

स्कूल से लौट रही छात्रा को कार ने रौंदा, विरोध में सड़क जाम

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रहमणी में बुधवार को सड़क हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची अपने घर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से रही एक चारपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बच्ची ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बच्ची की पहचान सासंग टोला ब्रह्मणी के रहनेवाले रामदयाल भुइयां की 8 वर्षीय बेटी सुनैना कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रोड को जाम कर दिया. रोड जाम होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क जाम की सूचना पर घटनास्थल पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, बीडीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक नारायण यादव पहुंचे. जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क से हटवाया. इसके बाद श्पव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही