Search

 
 
 

गाड़ी चेकिंग के दौरान कार सवार ने पुलिस और सीओ पर किया हमला, भेजे गये जेल

 
Birni(Giridih) : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया मुख्य मार्ग पर बरमसिया के पास बने चेक पोस्ट पर एक कार सवार दो लोगों ने पुलिस और सीओ के साथ मारपीट कर दी. दोनों पहले तो बैरियर तोड़कर भागे. फिर पुलिस ने जब पीछा कर रोका और कार की तलाशी लेनी चाही तो कार सवार दोनों लोग भड़क गये. पुलिस और सीओ को बड़े-बड़े नेताओं से पहचान होने की बात कहकर धमकाने लगे. इस दौरान दोनों ने जांच कर रहे पुलिस जवानों और सीओ सारांश जैन के साथ मारपीट की और फरार हो गये. मारपीट में सभी के गर्दन, सिर और आंख में चोट लगी है. सीओ ने मारपीट की सूचना राजधनवार थाना प्रभारी नंदू पाल को दी. जिसके बाद प्रभारी ने कार का पीछा करते हुए घोरथंभा में कार को रोका तो कार चालक ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी. थोड़ी देर में बिरनी थाना प्रभारी भी पहुंचे. दोनों थाना प्रभारी ने उक्त दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना ले गये. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही