Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पानी में डूबी कार, चार बारातियाें की जलसमाधि

Advertisement
Advertisement
Chapra : छपरा में एक सड़क दुर्घटना में चार बारातियों की मौत हो गयी. उनकी कार पानी से भरे गड्ढे में पलट कर डूब गयी. कार पलटने से 4 दोस्तों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक है. यह दुर्घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चवर में घटी. इस कार में सवार चार लोग और ड्राइवर बनियापुर से एक दोस्त की बारात जा रहे थे। बारात एकमा स्थित खानपुर गांव में थी. इसी दौरान किसी वजह से उनकी कार पानी भरे गड्ढे में कार पलट गई. अंधेरे की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी और चारों युवक कार के अंदर ही फंस गये. कार के साथ सबकी जलसमाधि हो गयी और दम घुटने से तड़प-तड़पकर चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर कराहता हुआ जैसे तैसे गाड़ी बाहर निकला. इसे भी पढ़ें –  मानव">https://lagatar.in/action-on-suspicion-of-human-trafficking-two-bhutanese-nationals-taking-minor-girl-to-leh-ladakh-arrested/">मानव

तस्करी के संदेह पर कार्रवाईः नाबालिग लड़की को लेह लद्दाख ले जा रहे दो भूटानी नागरिक धराये

इलाके में कोहराम मच गया

घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये और वहां भीड़ लग गई. घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जो गाड़ी का ड्राइवर था. उसी ने अंधेरे में डूबे हुए कार की ओर इशारा कर जानकारी दी. कार के पास जाने पर पता चला कि उसमें चार और युवक बंद हैं. आनन फानन में कार को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन, तबतक चारों की मौत हो चुकी थी.

सभी मृतक सारण जिले के बनियापुर स्थित दुबे टोला के रहने वाले

बनियापुर पुलिस ने बताया कि स्वीफ्ट कार में सवार होकर सभी बारात जा रहे थे. घुमावदार रास्ते पर अचानक मोड़ आ जाने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई होगी और पानी में जा गिरी. सभी मृतक सारण जिले के बनियापुर स्थित दुबे टोला के रहने वाले थे. बारात वहीं से गयी थी. मरने वालों में बनियापुर के सिहोरिया निवासी 19 वर्षीय सुमंत ओझा, 23 वर्षीय अंकित कुमार सिंह, 21 वर्षीय धूमन ओझा, 19 वर्षीय पंकज कुमार शामिल हैं. कार में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे. इसे भी पढ़ें – औरंगाबाद">https://lagatar.in/lover-couples-body-found-on-railway-track-in-aurangabad-police-engaged-in-investigation/">औरंगाबाद

में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी युगल की लाश, पुलिस जांच में जुटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही